फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NH, road, constraction

बस स्टैंड से अनाजमंडी ओववरब्रिज तक की खस्ताहाल सड़क को सीसी बनाने की तैयारी

Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
NH, road, constraction
18 फोटो रोहतक रोड राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने टूटी सड़क के पास से गुजरते वाहन। - फोटो : Bhiwani
दिल्ली पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई के अंतर्गत आने वाले भिवानी के नया बस स्टैंड से लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक करीब पांच किलोमीटर के हिस्से को अब सीसी पैटर्न पर नए सिरे से निर्माण का मसौदा केंद्र सरकार के समक्ष भेजा है। हाल ही में इस सड़क पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से टूटी सड़क पर सिर्फ एक लेयर बिछाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन नई लेयर बिछाने के दौरान ही सड़क की रोड़ियां बिखर गई हैं। अब एनजीटी से अनुमति नहीं मिलने के फेर में निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

इसी बीच एनएच 709 के पांच किलोमीटर के हिस्से को सुधारने के लिए रोहतक मंडल ने नए सिरे से सीसी पैटर्न पर सड़क निर्माण का मसौदा तैयार कर इसे केंद्र सरकार के समक्ष मंजूरी के लिए भेजा है। अगर केंद्र सरकार से इस मसौदे को मंजूरी मिलती है तो फिर नया बस स्टैंड से लेकर लोहारू रोड रेलवे ओवर ब्रिज तक नई सीसी पैटर्न पर सड़क बनाई जाएगी। इस सीसी सड़क के दोनों तरफ सड़क से नीची फुटपाथ का निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं सीसी पैटर्न की सड़क के बीच में नए सिरे से डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इसके बाद इसका लाइटिंग का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशानुसार पर्यावरण प्रदूषण की वजह से सरकारी निर्माण कार्यों पर पाबंदी के चलते रोक लगी हुई है। इसी वजह से एनएचएआई द्वारा नया बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक तक एक तरफ ही सड़क कार्य कर काम बंद कर दिया। लेकिन शुरुआत में ही सड़क निर्माण के चंद घंटों बाद ही इसमें फिर से पुराने गड्ढे उभरकर सामने आने लगे थे। हालांकि निर्माण एजेंसी ने अपना काम पूरा नहीं किया है, लेकिन सड़क निर्माण विशेषज्ञों का कहना है कि टूटी सड़क पर एक लेयर नई बिछाने से सड़क का जीर्णोंद्धार संभव नहीं है। किसी भी सड़क को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर कम से कम दो से तीन लेयर डालना जरूरी है। वहीं इस मसौदे पर एक पेंच सांसद की तरफ से भी फंस गया है, क्योंकि सांसद ने अधिकारियों से पहले सड़क निर्माण में डेढ़ करोड़ के बजट का हिसाब मांग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनी आबादी से घिरा पांच किलोमीटर का हिस्सा, पानी निकासी के भी प्रबंध नहीं
नेशनल हाईवे अथॉर्टी आफ इंडिया 709ई के अंतर्गत आने वाले दिल्ली पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब पांच किलोमीटर का हिस्सा दोनों तरफ घनी आबादी से घिरा है। नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक, दादरी गेट, हनुमान गेट, बावड़ी गेट, दादरी गेट, हालुवास गेट होते हुए लोहारू रेलवे ओवर ब्रिज तक के हिस्से में कई जगह पानी निकासी के भी पुख्ता प्रबंध नहीं है। यही वजह है कि तारकोल की सड़क बारिश या फिर पानी के संपर्क में आते ही टूटकर गहरे गड्ढों में तबदील हो जाती है, लेकिन सीसी पैटर्न पर बनी सड़क के पानी के संपर्क में आने के बावजूद टिके रहने की उम्मीद ज्यादा है।
सड़क निर्माण में खामियों पर पांच दिन चला था अनशन : एनएच की खस्ता हालत को लेकर दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने लगातार पांच दिन तक अनशन और धरना दिया था। पांचवें दिन एसडीएम ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। जिसमें इस सड़क निर्माण की खामियां दूर करने, डिवाइडर व फुटपाथ निर्माण की मांग भी उठाई गई थी।
केंद्र सरकार से सीसी पैटर्न की सड़क निर्माण के बजट को मंजूरी दिलाने से पहले रोहतक मंडल के अधिकारियों को पहले डेढ़ करोड़ का हिसाब देना होगा। डेढ़ करोड़ रुपये सड़क निर्माण में खर्च होने हैं, इसका यूटिलाइज सर्टिफिकेट देने के बाद ही केंद्र सरकार से इस सड़क निर्माण के लिए बजट दिलाया जाएगा। मैं खुद इस मसले पर अधिकारियों से बात कर चुका हूं।

- धर्मबीर सिंह, सांसद भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र
दिल्ली पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई के भिवानी में पांच किलोमीटर के हिस्से को सीसी पैटर्न पर बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष भेजा गया है। अगले सप्ताह ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें यह मसला भी रखा जाएगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इस सड़क का नए पैटर्न पर निर्माण कार्य किया जाएगा।
- राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता एनएचएआई रोहतक मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed