फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Newborn calf's life saved by offering mother's blood at home

Bhiwani News: घर पर ही मां का खून चढ़ाकर बचाई नवजात बछड़े की जान

Mon, 10 Jul 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Newborn calf's life saved by offering mother's blood at home
भिवानी: नवजात बछड़े को रक्त चढ़ाते हुए पशु चि​कित्सक प्रवीण। 
भिवानी। गांव लेघां स्थित पशु अस्पताल में एक बछड़े की जान उसकी मां का खून चढ़ाकर बचाई गई है। थलेरिया नामक बीमारी से ग्रस्त नवजात बछड़े का उपचार गांव में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण ने किया है। बछड़े को करीब 200 एमएल खून चढ़ाया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण ने बताया कि लेघां निवासी महीपाल की गाय ने दस दिन पहले एक बछड़े को जन्म दिया। नवजात बछड़ा काफी कमजोर था और वह अपने आप उठ भी नहीं पा रहा था। महीपाल ने पशु अस्पताल में आकर उनको बछड़े के बीमार होने की सूचना दी। उन्होंने बछड़े के खून का नमूना लेकर जांच करवाई। जांच में बछड़े में थलेरिया नामक बीमारी मिली। बछड़े में हीमोग्लोबिन की मात्रा केवल 2.1 ग्राम थी, जिससे बछड़े की जान जोखिम में बनी थी।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग जिला में पशुधन को बचाने के लिए हर समय मुस्तैद है। लेघां में ब्लड ट्रांसफ्यूजन कर बछड़े की जान बचाई गई है। आमतौर पर ऐसे केस हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय में रेफर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रविंद्र सहरावत, उप निदेशक पशुपालन विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed