{"_id":"66576b0eff012272980d90ec","slug":"new-stock-of-medicines-reached-hospital-to-protect-from-heat-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117997-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में पहुंचा दवाइयों का नया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में पहुंचा दवाइयों का नया स्टॉक
Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवाईयों के बॉक्स को गाड़ी से उतारता कर्मचारी।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल के फिजिशियन चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार, बीपी, शरीर में पानी की कमी आदि से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। वहीं मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अनेक प्रबंध किए जा रहे हैं।
अस्पताल के फार्मेसी ऑफिसर ने बताया कि हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे दवाइयों की ज्यादा खपत हो रही है। ऐसे में मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में दवाइयों का नया स्टाॅक आया है। इनमें उल्टी, दस्त, डायरिया, एंटीबायोटिक, बीपी की दवाइयां शामिल हैं। अस्पताल में अभी 60 पेटियां दवाइयों की आई हैं। इनमें एक पेटी में 25 पैकेट हैं। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन जुटा हुआ है। अस्पताल में किसी भी तरह की दवाइयों की कमी नहीं है।
अस्पताल में दवाइयों का स्टॉक आया है। क्योंकि गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और ऐसे में हर रोज दवाइयों की ज्यादा खपत हो रही है। मरीजों की संख्या को देखते हुए दवाइयों का स्टॉक मंगवाया गया है। अस्पताल में सभी दवाइयां हैं। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
- डॉ. दशरथ राव, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।