फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New faces are in the fray for the post of councillor and old faces for the post of president

Bhiwani News: पार्षद पद के लिए नए तो अध्यक्ष के लिए पुराने चेहरे मैदान में

Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
New faces are in the fray for the post of councillor and old faces for the post of president
बवानीखेड़ा का मुख्य द्वार। 
भिवानी। नगर पालिका बवानीखेड़ा चुनावों में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए इस बार युवा चेहरे मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के लिए लगभग नए चेहरे तो अध्यक्ष पद के लिए पुराने चेहरे किस्मत आजमा रहे हैं। इस कारण कस्बे में चुनावी माहौल रोचक होता जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका बवानीखेड़ा के 16 वार्डों में पार्षद व नपा अध्यक्ष का चुनाव दो मार्च को होने जा रहा है। इसमें अध्यक्ष के लिए 11 व पार्षद पद के लिए 56 उम्मीदवार मैदान में हैं। अगर पुराने चेहरों की बात करें तो पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 में पूर्व चेयरमैन सुभाष तंवर पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर आठ से निवर्तमान पार्षद सतपाल गक्खड़ की धर्मपत्नी बिमला चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी वार्डों में नए चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। जो पहली बार नगर पालिका की छोटी सरकार का सदस्य होंगे। इस कारण सभी वार्डों में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। कुछ वार्डों में दो उम्मीदवार होने के कारण आमने-सामने की टक्कर भी बनी हुई है। वहीं कुछ वार्डों में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के ये हैं उम्मीदवार:
सुंदर अत्री, तरुण राठौड़, पंकज महता, दिलबाग सिंह, मोहित यादव, सतपाल, महेश कुमार, सतपाल मुंजाल, संजय महता, रमेश कुमार, अजीत कुमार।
वार्ड नंबर 2, 8 व 15 में कांटे का मुकाबला
नगर पालिका बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 2, 8 व 15 में पार्षद पद के लिए कांटे का मुकाबला है। वार्ड नंबर दो से मुकेश व दीपक सैनी व वार्ड नंबर आठ से अंजलि बाला व बिमला चुनावी मैदान में हैं। वहीं वार्ड नंबर 15 में अमिता कुमारी व कमलेश चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा वार्ड नंबर नौ में सबसे ज्यादा नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।
बवानीखेड़ा में मतदाताओं की स्थिति
वार्ड संख्या पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
वार्ड नंबर 01 557 453 1010
वार्ड नंबर 02 421 354 775
वार्ड नंबर 03 388 334 722
वार्ड नंबर 04 395 327 722
वार्ड नंबर 05 550 501 1051
वार्ड नंबर 06 761 680 1441
वार्ड नंबर 07 758 643 1401
वार्ड नंबर 08 767 763 1530
वार्ड नंबर 09 389 332 721
वार्ड नंबर 10 389 350 739
वार्ड नंबर 11 500 442 942
वार्ड नंबर 12 678 639 1317
वार्ड नंबर 13 674 630 1304
वार्ड नंबर 14 631 563 1194
वार्ड नंबर 15 533 453 986
वार्ड नंबर 16 528 480 1008
कुल वार्ड 16 8,919 7,944 16,863
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed