फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New digital X-ray machine operational at the Civil Hospital; patients to get relief from long waits.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू, मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
New digital X-ray machine operational at the Civil Hospital; patients to get relief from long waits.
जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित नई मशीन ।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित कर शुरू कर दी गई है। पुरानी एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई मशीन शुरू होने से अब जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और मरीजों को समय पर सटीक रिपोर्ट भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले से स्थापित एक्स-रे मशीन तकनीकी कारणों से बंद पड़ी थी। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुराने कक्ष के साथ ही एक नया एक्स-रे जांच कक्ष तैयार कर उसमें नई मशीन स्थापित की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी जहां सुधार की आवश्यकता होगी वहां मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई एक्स-रे मशीन लगने से निश्चित रूप से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन आते हैं 300 से अधिक मरीज
नागरिक अस्पताल के एक्स-रे केंद्र पर शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां प्रतिदिन औसतन 300 से अधिक मरीज एक्स-रे जांच कराते हैं। ऐसे में नई मशीन लगने से इन सभी मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और उनके समय की भी बचत होगी।


आधुनिक तकनीक से लैस है नई मशीन
नई एक्स-रे मशीन उच्च क्षमता और अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक से लैस है। यह मशीन सुरक्षित स्तर का रेडिएशन उत्सर्जित करती है जो मरीज और मशीन संचालित करने वाले कर्मियों दोनों के स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed