{"_id":"6410b32f0fa54e06a0056818","slug":"new-bus-service-started-at-seven-in-the-morning-from-bhiwani-to-hisar-via-tosham-bhiwani-news-c-21-1-79538-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी से वाया तोशाम हिसार के लिए सुबह सात बजे नई बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी से वाया तोशाम हिसार के लिए सुबह सात बजे नई बस सेवा शुरू
Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज विभाग ने भिवानी से वाया तोशाम हिसार के लिए सुबह के समय नई बस सेवा शुरू की है। बस का भिवानी से रवानगी का समय सुबह 6:58 मिनट निर्धारित किया गया है। इस बस सेवा से सुबह के समय हिसार स्थित ऑफिस व कॉलेज में जाने वाले नागरिकों व विद्यार्थियों को विशेष फायदा होगा। जबकि इससे पहले रोडवेज विभाग ने अन्य रूटों पर भी नई बस सेवा शुरू की है।
हिसार के लिए जाने वाली इस बस का रूट वाया तोशाम से निर्धारित किया गया है। इससे तोशाम क्षेत्र के निवासियों को भी इस बस सेवा का लाभ मिल सकेगा और हिसार पर अपने ऑफिस में समय से पहुंचने में मदद मिल पाएगी। इससे पहले रोडवेज विभाग ने भिवानी से मेरठ के लिए बस सेवा शुरू की थी जिसे अब तोशाम से रवाना किया जा रहा है। यह बस अब तोशाम से शुरू होकर भिवानी करीब सवा एक बजे मेरठ के लिए रवाना होती है। इसी प्रकार कुछ दिन पहले ही रोडवेज विभाग ने यमुनानगर के लिए भी बस सेवा शुरू की है। इसके अलावा रोडवेज विभाग सिरसा के डबवाली व राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
हिसार के लिए एक नई बस सेवा शुरू की गई है। इससे सुबह के समय ऑफिस जाने वाले नागरिकों को विशेष फायदा होगा। इससे पहले मेरठ व यमुनानगर के लिए भी बस सेवा पिछले कुछ दिन पहले शुरू की गई है।
विज्ञापन
- भरतपाल सिंह परमार, यातायात प्रबंधक, भिवानी।