फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Need of sports stadium in village Dhanana of Neetu Ghanghas, heaps of garbage near CHC and bus stand.

Bhiwani News: नीतू घनघस के गांव धनाना में खेल स्टेडियम की दरकार, सीएचसी व बस स्टैंड के पास लगे कूड़े के ढेर

Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Need of sports stadium in village Dhanana of Neetu Ghanghas, heaps of garbage near CHC and bus stand.
गांव धनाना की सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर। 
भिवानी। देश को अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाज देने वाले गांव धनाना को आज भी खेल स्टेडियम की दरकार है। ग्रामीण तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने भी खेल स्टेडियम का मुद्दा उठा चुके हैं। लेकिन फिर भी गांव में खेल स्टेडियम पर कोई काम नहीं हुआ है। गांव में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। गांव में बनी सीएचसी व बस स्टैंड के पास ही कूड़े के ढेर लगे हुए है। गर्मियों में पीने के पानी की भी समस्या बनी रहती है। गांव चार से पांच दिनों के अंतराल में पीने के पानी की सप्लाई आती है।
विज्ञापन

जिले के बड़े गांव में शुमार धनाना गांव में खेल स्टेडियम व सफाई व्यवस्था का बड़ा मुद्दा है। गांव की बैठकोंं में चुनावी चर्चा करते हुए ग्रामीण कहते हैं कि गांव की बेटी ने अंतर राष्ट्रीय स्तर पर देश की शान बढ़ाई है। लेकिन सरकार घोषणा के बावजूद भी गांव में खेल स्टेडियम नहीं बनवा पाई है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बावजूद भी गांव में बनने वाला खेल स्टेडियम विभागीय फेर में उलझ कर रह गया है। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम की मांग को पूरा करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे
ग्रामीणों का कहना है कि खेल स्टेडियम की मांग को पूरा करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे। पिछले पांच सालों में गांव में विकास कार्य भी हुए है। जिनमें गांव के लिए करीब 12 एकड़ का बिजली घर, जलघर का नवनिर्माण, गांव में सीवर लाइन बिछाना व जूई फीडर से जलघर तक पानी लाने के लिए 18 इंची लोहे की पाइप लाइन डालने की घोषणा की गई है। इसके बाद गांव में गंदे पानी की निकासी व पीने के पानी का समस्या नहीं रहेगी। 20 हजार की आबादी वाले गांव धनाना में करीब 12 हजार मतदाता है। गांव में तीन पंचायतें बनती हैं। इसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। गांव में बनी सीएचसी व बस स्टैंड के पास ही कूड़े के ढेर लगे पड़े है। गलियां बदहाल हालात में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सफाई की सबसे बड़ी समस्या है। गलियों में गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों में सफाई ने हाेने के कारण गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। बस स्टैंड व सीएचसी के पास ही गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे बीमारियां फैलने के खतरा बना रहता है।
- सतीश, ग्रामीण।
गांव में खेल स्टेडियम का मुद्दा सबसे बड़ा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी खेल स्टेडियम नहीं बन पाया है। इसके कारण खिलाड़ियों को खेल की तैयारियां करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में खेल स्टेडियम की मांग को पूरी करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे।

- नसीब, ग्रामीण
गांव में घोषणा के बावजूद भी खेल स्टेडियम नहीं बन पाया है। गांव के लिए करीब 12 एकड़ का बिजली घर, जलघर का नवनिर्माण, गांव में सीवर लाइन बिछाना व जूई फीडर से जलघर तक पानी लाने के लिए 18 इंची लोहे की पाइप लाइन डालने की मंजूरी दी गई है। इसके बाद गांव में गंदे पानी की निकासी व पीने के पानी का समस्या नहीं रहेगी।
- वेदपाल सिंह जांगड़ा, सरपंच गांव धनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article