भिवानी। एनडीएफआर की टीम ने वीरवार को ढाणीमाहूं स्थित यदुवंशी स्कूल में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनडीएफआर की टीम ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक व मानवजनित आपदा की स्थिति में किस प्रकार अपना बचाव करना चाहिए इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एनडीएफआर के इंस्पेक्टर संजय बिष्ठ ने बताया कि आपदा कभी भी आ सकती है। यह प्राकृतिक जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप, भूस्खलन आदि भी हो सकती है। एनडीएफआर द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों भूकंप व आगजनी की स्थिति में किस प्रकार आपदा प्रबंधन किया जाए इस बारे लाइव डेमोस्ट्रेशन करके जानकारी दी। इसके साथ-साथ मेडिकल फस्ट-एड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य महेंद्र सिंह सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी और एनडीएफआर की टीम उपस्थित रहे।