फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NCC battalion inspired to join army

Bhiwani News: एनसीसी बटालियन को सेना में भर्ती होने के लिए किया प्रेरित

Sat, 26 Apr 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
NCC battalion inspired to join army
एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर कैंप में मौजूद सेना भर्ती कार्यालय के अ​धिकारी, विद्यार्थी व
भिवानी। बीआरसीएम कॉलेज में सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की तरफ से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर मेजर अश्विनी कुमार चिकित्सा अधिकारी ने 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की। मेजर अश्विनी कुमार ने छात्राओं को भारतीय सेना में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया और भारतीय सेना के विभिन्न पदों की जानकारी दी।
विज्ञापन

भारतीय सेना और अग्निपथ योजना में अवसरों के बारे में बताया। महिलाओं के लिए भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, अधिकारी और सैन्य नर्सिंग सेवा के रूप में चयन के बारे में भी बताया गया। मेजर अश्विनी कुमार ने बताया कि आवेदक छात्र /छात्राएं भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, अधिकारी और सैन्य नर्सिंग सेवा के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक युवतियां अगली भर्ती के लिए सेना की वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं। इस अवसर पर सीओ 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन कर्नल राजेश दहिया और सूबेदार मेजर वी गोपाला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed