{"_id":"66b4f6e9ae5cce34be091cc7","slug":"naveen-murder-case-a-bloody-game-was-played-due-to-the-animosity-of-a-quarrel-that-took-place-at-akashs-birthday-party-ten-days-ago-bhiwani-news-c-21-hsr1027-438748-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन हत्याकांड : दस दिन पहले आकाश के जन्मदिन की पार्टी में हुई कहासुनी की रंजिश में खेला खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन हत्याकांड : दस दिन पहले आकाश के जन्मदिन की पार्टी में हुई कहासुनी की रंजिश में खेला खूनी खेल
Thu, 08 Aug 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मिनी बाईपास पर गांव अजीतपुरा निवासी नवीन की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के पीछे आकाश की जन्मदिन की पार्टी के दिन हुई कहासुनी की रंजिश सामने आई है। हालांकि हमलावर आकाश को ही अपना टारगेट बना रहे थे, लेकिन आकाश के दोनों ममेरे भाई नवीन और संदीप फौजी बचाव में उतर आए।
इसी वजह से आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर नवीन की हत्या कर दी, जबकि संदीप फौजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक नवीन के शरीर पर चाकुओं से सात से अधिक वार किए गए थे। वहीं मृतक के भाई संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं।
शहर के मिनी बाईपास पर बुधवार शाम को दिल्ली से गाड़ी में आ रहे गांव पालुवास निवासी आकाश, अजीतपुरा निवासी नवीन और उसके भाई संदीप पर बाइक पर आए कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। नवीन का भाई संदीप भारतीय सेना में है और सिक्किम से छुट्टी पर घर आ रहा था। संदीप को गाड़ी में आकाश और नवीन दिल्ली से लेकर गांव लौट रहे थे कि आरोपियों ने फोन कर उन्हें मिनी बाईपास पर बुलाया था। इसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन
वीरवार को औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने नवीन के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान नवीन पर चाकुओं व तेजधार हथियार के सात से अधिक वार मिले हैं, जिसमें उसके सिर, पेट, कंधों और पैरों पर वार किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में हत्या आरोपी भी साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं नवीन को चाकुओं से ताबड़तोड़ बेरहमी से वार कर मौत के घाट उतारा गया। जबकि संदीप फौजी गंभीर रूप से घायल है। आकाश के साथ झगड़ा था उसे मामूली चोटें हैं।
पालुवास में दस दिन पहले आकाश के जन्मदिन पर हुआ था विवाद
हत्या के आरोपी भिवानी निवासी तरुण, अर्चित और अरविंद का करीब दस दिन पहले गांव पालुवास में आकाश की जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हो गया था। आकाश, नवीन और संदीप की बुआ का लड़का है। आरोपी आकाश पर ही धावा बोलने मिनी बाईपास पर पहुंचे थे।
पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मृतक नवीन के भाई संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में भिवानी निवासी तरुण, अर्चित, अरविंद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के साथ आकाश की जन्मदिन पार्टी में कहासुनी की रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया है।
-विकास कुमार, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।