{"_id":"665f43cc783d96bd4205301a","slug":"national-testing-agency-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118266-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीट परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीट परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने पाई सफलता
Tue, 04 Jun 2024 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
भिवानी की छात्रा इशिका।
भिवानी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नीट देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, इस बार करीब 24 लाख बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए इस परीक्षा को देना अनिवार्य होता है। इसी बीच इसको लेकर भिवानी शहर के लोगों में लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
शहर के गांधी नगर गली नंबर दो, दिनोद गेट निवासी इशिका पुत्री कमल सिंह ने नीट में 720 से 716 अंक हासिल किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया में 48वीं रैंक मिली है। इशिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही होशियार है। वो कोचिंग के साथ-साथ सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। उसका सपना डाॅक्टर बनना है। पिता ने बताया कि वह भी एक अध्यापक है और इशिका की माता भी पीजीटी अध्यापक है। इशिका का छोटा भाई भी नीट की तैयारी कर रहा है।
तीन भाई-बहनों ने पास की नीट
वहीं तीन भाई-बहनों व एक चचेरी बहन ने भी नीट परीक्षा पास की है। इनमें अभिनव पुत्र राजेश बनेटा ने 720 में से 670, प्रति पुत्री राजेश बनेटा ने 650, कुसुम पुत्री राजेश बनेटा 640 व प्रियंका पुत्री लीला बनेटा 670 अंक प्राप्त किए। परिजनों ने बताया कि चारों ही पढ़ाई में शुरू से होशियार है।