{"_id":"627ff5e9eec9b04b0d1a8f33","slug":"nap-scam-sit-arrested-two-accused-bhiwani-news-hsr6316871166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप घोटाला: एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप घोटाला: एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद घोटाले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नगर परिषद जमीन घोटाले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर परिषद भूमि घोटाले में इन दोनों आरोपियों ने चार प्लॉट और दो दुकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए फर्जी कागजात तैयार कराए थे।
बता दें कि शहर थाना पुलिस में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि भिवानी नगर परिषद में निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों ने मिलीभगत कर नप की भूमि रिकॉर्ड में हेराफेरी कर करोड़ों की भूमि को कौड़ियों के भाव बेच दिया है। नगर परिषद की शहर में कई जगह करोड़ों रुपये कीमत की भूमि को बेचकर घोटाला किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने नप भूमि घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी के इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनजीत वासी ढाणा रोड व सुधीर वासी नीमड़ीवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मंजीत को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पूछताछ में आरोपी मनजीत ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों के साथ मिलकर दो प्लॉट और एक दुकान के फर्जी कागजात तैयार कराए थे। इसी तरह आरोपी सुधीर को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पूछताछ में आरोपी सुधीर ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर उसने भी दो प्लॉट व एक दुकान के फर्जी कागजात तैयार कराए थे। पुलिस ने आरोपी सुधीर से दो रजिस्ट्री के कागजात भी बरामद किए हैं।