फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Name impose fierce BJP

नाम थोपने पर भड़के भाजपाई

Wed, 30 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 30 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Name impose fierce BJP
भिवानी। हाईकमान पर जबरदस्ती नाम थोपने का आरोप लगाते हुए भगवती धर्मशाला में चल रही भाजपा जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने इस दौरान पेट्रोल से भरी बोतल लहराई और छीनाझपटी में तेल जमीन पर गिर गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उठाकर विरोध जताया। दो घंटे के हंगामे के बाद भिवानी जिला भाजपा अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे पार्टी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवती धर्मशाला में एकत्रित हुए। करीब ढाई बजे चुनाव प्रभारी अरविंद यादव ने बंद कमरे में एक-एक कर पदाधिकारियों को बुलाया और राय जानी। तभी एक व्यक्ति विशेष को जिलाध्यक्ष बनाने का आरोप लगा कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। चुनाव प्रभारी अरविंद यादव कमरे से निकलकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो वहां भी नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने हवा में कुर्सियां उठा लीं। कुछ स्थानीय पदाधिकारियों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव हो न कि नाम थोपा जाए। हंगामे के कारण चुनाव रोकना पड़ा।
विज्ञापन

आत्मदाह की दी चेतावनी
आधे-पौने घंटे के ब्रेक के बाद दोबारा चुनाव प्रभारी ने जिलाध्यक्ष पद के नामों पर विचार किया तो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कमरे में पहुंचे। चुनाव प्रभारी के सामने ही तेल छिड़ककर कर आत्मदाह की चेतावनी दी। कुछ कार्यकर्ता उनसे बोतल छिनने लगे। इस छीनाझपटी के दौरान वहां तेल बिखरा और कुछ के कपड़ों पर भी गिरा। इस हंगामे के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर जेपी दलाल, ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, मुकेश गौड़, रामअवतार शर्मा, रितिक वधवा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
भाजपा राष्ट्रीय संगठन है और नामों पर सभी की राय ली गई है। कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा हैं। सभी मंडलाधिकारियों, पदाधिकारियों की राय से ही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। - अरविंद यादव, चुनाव प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed