{"_id":"6ad3cc7ec0880e7fda01864d","slug":"naman-and-suryansh-from-bhiwani-reach-the-semi-finals-in-the-badminton-championship-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158864-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में भिवानी के नमन-सूर्यांश सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में भिवानी के नमन-सूर्यांश सेमीफाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
भिवानी। बर्डी बैडमिंटन अकादमी में चल रही 59वीं अंडर-15 व अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में भिवानी के नमन और सूर्यांश ने बालक युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
बजरंग बली कॉलोनी स्थित अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 800 लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता और महासचिव सतवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
अंडर-15 बालक एकल वर्ग में सोनीपत के कुणाल ने गुरुग्राम के साबिर को 15-12, 15-11 से, कुरुक्षेत्र के एकमजीत ने अंबाला के रूबल नैन को 15-4, 16-14 से और गुरुग्राम के नक्श ने पंचकूला के जयेश को 21-19, 17-15 से हराया। बालिका एकल वर्ग में गुरुग्राम की नव्या ने पानीपत की यशस्वी को 15-2, 15-3 से और तनिष्का ने नंदिनी को 15-6, 15-8 से पराजित किया।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक युगल वर्ग में भिवानी के नमन और सूर्यांश ने झज्जर के खुशविंदर और रुद्रांश को 15-9, 15-12 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बालिका युगल वर्ग में हिसार की आराध्या और दिव्यांशी ने गुरुग्राम की अनिका और खुश को 15-5, 15-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।