{"_id":"5f1f29258ebc3e638150ac7a","slug":"nagar-parishad-start-fogging-city-bhiwani-news-rtk5660528148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों पर नगर परिषद का वार, शहर में शुरू हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों पर नगर परिषद का वार, शहर में शुरू हुई फॉगिंग
विज्ञापन
शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के बाद जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। पिछले दिनों शहर में एक कॉलोनी में मलेरिया पॉजिटिव मामला सामने आया है। जिसके बाद नगर परिषद अलर्ट हो गया है। नगर परिषद ने मलेरिया और डेंगू से लड़ने के लिए मच्छर पर फॉगिंग का वार शुरू कर दिया। जिसके तहत शहर के मुख्य सड़कों पर फॉगिंग की गई।
सोमवार सुबह नगर परिषद के कर्मचारियों में शहर में फॉगिंग अभियान शुरू किया। बरसात के मौसम में जमा पानी में मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ रहा है। पिछले दिनों शहर में एक कॉलोनी में 11 वर्षीय किशोर मलेरिया पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त क्षेत्र व शहर में फॉगिंग अभियान शुरू करवाया था। नगर परिषद ने फोगिंग के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ ही नप नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। आमजन को अपने रिहायशी क्षेत्र में स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया।
वर्जन-
शहर के मुख्य मार्गों व चौक-चौराहों पर फॉगिंग अभियान शुरू किया है। जल्द ही शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग की जाएगी। नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने यह कदम उठाया है। साथ ही आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी होना आवश्यक है। अपने आस पास के क्षेत्र में गंदगी न फैलने दे। शहर को स्वच्छ रहने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
- विकास कुमार , सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।