{"_id":"63dfe2c010bf6957ab4fd744","slug":"na-bhiwani-news-c-21-hsr1027-48199-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविना ने लगाया स्वर्णिम पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविना ने लगाया स्वर्णिम पंच
Sun, 05 Feb 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
अपने गोल्ड मेडल के साथ विक्ट्री स्टैंड पर बॉक्सिंग खिलाड़ी रविना जाखड़।
बहल (भिवानी)। बहल क्षेत्र के गांव सुरपुरा कलां की बेटी रविना जाखड़ ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने के मात्र दो महीने बाद एक और सोने का तमगा हासिल किया है। इस बार रविना ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग के 63 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
रविना की सफलता पर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बेटी रविना निश्चित तौर पर ओलंपिक खेलेगी और गोल्ड लाएगी। रविना ने यह पदक मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 प्रतियोगिता में हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। जबकि, प्रतियोगिता में बॉक्सिंग के इवेंट 1 से 4 फरवरी तक आयोजित किए गए थे। बॉक्सिंग गेम्स में रविना ने 63 किलो भार वर्ग में भाग लिया था और अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। शनिवार को रविना का फाइनल मुकाबला पंजाब की खिलाड़ी अर्शदीप कौर से हुआ था जिसको रविना ने 5-0 से पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। रविना की जीत की सूचना मिलते ही सुरपुरा गांव में जश्न सा माहौल हो गया। लोगों ने रविना के दादा धूपसिंह, दादी लक्ष्मी देवी, पिता रामनिवास जाखड़, माता विद्या देवी व कोच राजेश श्योराण को बधाई दी।
नवंबर में जीता था रविना ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड
रविना ने 22 से 26 नवंबर 2022 को आयोजित हुई आईबीए यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रविना ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड की खिलाड़ी मेगन डी क्लेर को पराजित कर गोल्ड जीता था। इस प्रतियोगिता में 73 देशों के 598 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसके अलावा रविना इसी वर्ष जॉर्डन में हुई यूथ मैन्स एंड वुमन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, चेन्नई में हुई बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया फिफ्थ यूथ इंटरनेशनल चैंपियनशिप, सरडिया में आयोजित हुई 40 वीं गोल्डन ग्लव्स ऑफ वोजवोदिना इंटरनेशनल टूर्नामेंट के अलावा हरियाणा के रोहतक में आयोजित हुई हरियाणा बॉक्सिंग सैंग यूथ मैन एंड वूमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। रविना जाखड़ शुरू से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही है। उसने हिसार के ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बारहवीं कक्षा पास की है और फिलहाल चंडीगढ़ से जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन-26 में बीए में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने जताई बेटी से ओलंपिक मेडल की आस
रविना के यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल खुद बेटी की हौसला अफजाई के लिए उसके गांव सुरपुरा पहुंचे थे। कृषि मंत्री ने बेटी को हरसंभव सहायता देने का वादा किया था और उससे खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। शनिवार को पदक जीतने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि वे इस बेटी की उपलब्धि से बहुत खुश हैं और उम्मीद है कि मेरे क्षेत्र के गांव से निकली यह बेटी एक दिन ओलंपिक खेलेगी और गोल्ड मेडल लाएगी। रविना के कोच राजेश श्योराण ने बताया कि रविना जब भी रिंग में उतरती है तो अपने प्रतिद्वंद्वी पर आक्रामक होकर खेलती है और वह कभी प्रेशर में नहीं आती है।