फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

बाबा रामदेव भाजपा के न नेता, न कार्यकर्ता : जयप्रकाश दलाल

Sat, 04 Feb 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
NA
 सेक्टर 13 स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। 
भिवानी। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अदाणी की कंपनियों व बाबा रामदेव के विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर विदेशी ताकतों से मिले होने के आरोप लगाए हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार सुबह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने बाबा रामदेव के एक धर्म विशेष को लेकर दिए विवादित बयान पर कहा कि बाबा रामदेव भाजपा के न नेता हैं, न कार्यकर्ता। उनका अपना काम है और सबको बोलने का हक है।
विज्ञापन

वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावों को लेकर विदेशी ताकतों से मिलकर भ्रम फैला रहा है। विपक्ष ने पहले भी राफेल व सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ भी हुई है तो अमेरिका की कंपनी को क्या तकलीफ है। इसकी जांच के लिए हमारे देश में कानून है और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए कहा कि मैं लोहारू से विधायक बनकर ही खुश हूं। उन्होंने किरण चौधरी के बीजेपी में आने या लाने को लेकर कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष का कोई महत्व नहीं है। इस बार तोशाम में जीतेगा वही जो कमल का निशान लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed