फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

राहत: स्टोन डस्ट के दामों में 200 तो रोड़ी में 300 रुपये प्रति टन की आई गिरावट, निर्माण कार्यों ने पकड़ी तेजी

Sat, 04 Feb 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
NA
खानक में क्रशर बनाती मशीन। 
तोशाम (भिवानी)। खानक पहाड़ चालू होने के बाद स्टोन डस्ट के दामों में 200 रुपये और रोड़ी के दामों में 300 रुपये प्रति टन की गिरावट आने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं बंद पड़े निर्माण कार्यों ने भी तेजी पकड़ी है।
विज्ञापन

खानक में पत्थर की आपूर्ति होने से करीब 250 स्टोन क्रशरों पर उत्पादन भी बढ़ा है। इसके बाद 900 रुपये प्रति टन से घटकर स्टोन डस्ट अब 650 रुपये प्रति टन तक बिक रहा है। वहीं रोड़ी के दामों में भी 900 से घटकर 600 रुपये प्रति टन तक गिरावट आई है। स्टोन डस्ट और रोड़ी सस्ती होने से जिले भर के अलावा आसपास के जिले में भी भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति सुगम हो गई है। ग्रेप के आदेशों के बाद खानक पहाड़ में खनन कार्य बंद हो गया था। जिसके बाद क्रशरों पर भी रोड़ी के साथ स्टोन डस्ट का उत्पादन ठप हो गया। इसके बाद स्टोन डस्ट के दाम 900 रुपये प्रति टन तक पहुंच गए थे, जबकि रोड़ी के भाव भी 900 रुपये प्रति टन हो गए थे। जबकि कई क्रशरों पर तो स्टॉक ही खाली हो चुका था। जिससे निर्माण सामग्री को लेकर भी काफी मारामारी बनी वहीं इनके दाम भी आसमान छूने लगे थे। मगर अब ग्रेप की हिदायतों के बाद खानक पहाड़ में खनन शुरू हुआ तो क्रशरों का शोरगुल भी सुनाई देने लगा। जिससे भवन निर्माण सामग्री के दामों में काफी गिरावट आई है। अब स्टोन क्रशरों पर स्टोन डस्ट 650 रुपये प्रति टन तो रोड़ी 600 रुपये प्रति टन के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन

डाडम पहाड़ साल भर से पड़ा बंद
तोशाम क्षेत्र का डाडम पहाड़ पिछले एक साल से बंद पड़ा है। पिछले साल एक जनवरी को हुए हादसे के बाद से ही यहां खनन बंद है। अगर खानक के साथ डाडम पहाड़ में भी खनन शुरू होता है तो फिर भवन निर्माण सामग्री के लिए प्रदेशभर में इसकी आपूर्ति संभव होगी और रेटों में भी काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन क्रशरों पर पत्थर की आपूर्ति नियमित होने की वजह से स्टोन डस्ट के भावों में गिरावट आई है। स्टोन डस्ट 650 और रोडी 600 रुपये प्रति टन के हिसाब से बिक रही है। पत्थर की आपूर्ति और स्टोन क्रशर बंद होने से ये भाव 900 रुपये प्रति टन तक पहुंच गए थे। अब लोगों को दाम नीचे आने से काफी राहत मिलेगी।
-अनिल जैन, स्टोन क्रशर संचालक खानक तोशाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed