फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: अदालत जा रहे दो युवकों पर रंजिश में जानलेवा हमला

Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
NA
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उपचाराधीन गांव दिनोद निवासी विकास।
भिवानी। तोशाम बाईपास दिनोद रोड पर शनिवार सुबह बाइक से अदालत में तारीख पर आ रहे दो युवकों पर बीच रास्ते में जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर पिकअप में सवार होकर आए थे। हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। वहीं, दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी विकास (26) और अपने गांव के ही साथी मंजीत शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से भिवानी कोर्ट परिसर में तारीख पर जा रहे थे। दिनोद भिवानी मार्ग पर तोशाम बाईपास के समीप अचानक ही एक पिकअप चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया। पिकअप में सवार आठ-दस युवकों ने तेजधार हथियारों व लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों के पांव, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की। सदर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

फोन पर हुई थी कहासुनी
गांव दिनोद निवासी राकेश ने बताया कि आरोपी पक्ष के युवकों के साथ विकास और मंजीत की फोन पर कहासुनी हुई थी। इसकी वजह से उनकी कई बार बहस भी हुई और यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवकों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश चंद्र, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed