फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: अग्निपथ योजना 2023-24 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 04 Feb 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
NA
भिवानी। अग्निपथ योजना के लिए 2023-24 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन 10 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये हैं। वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपना नाम वेबसाइट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडसमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े। सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें। भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
- कर्नल आनंद साकले, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed