फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: कृषि मंत्री ने कार्यकारी अभियंता को चार्जशीट और एसडीओ को निलंबित करने के आदेश

Sat, 04 Feb 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव निगाना कलां में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
तोशाम (भिवानी)। प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तोशाम पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता शशीकांत को चार्जशीट और एसडीओ विक्रम पूनिया को निलंबित करने के आदेश दिए। वहीं, सुंगरपुर से निगाना सड़क मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने मामले की विजिलेंस से जांच कराए जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल शनिवार को गांव निगाना कलां में संत रविदास जन कल्याण सोसायटी व ग्रामीणों की ओर से आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसी दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए तोशाम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता शशीकांत को चार्जशीट और तोशाम पेयजल शाखा के एसडीओ विक्रम पूनिया को निलंबित किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने गांव में संत रविदास निर्माणाधीन भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बने गांव निगाना-धारण सड़क मार्ग का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने गांव निगाना कलां व खुर्द दोनों पंचायतों की ओर से रखी गई अधिकतर मांगों निगाना से रिवासा सड़क मार्ग, नहरों में पानी की मात्रा बढ़ाने, बूस्टिंग स्टेशन, पानी का टैंक, स्कूल में कमरे का निर्माण, ढाणीमाहू को जाने वाली सड़क की मरम्मत को पूरा करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed