फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

सीबीएलयू : स्नातक की दो शिफ्टों में कल से परीक्षाएं शुरू

Sat, 04 Feb 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Feb 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
NA
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी।
भिवानी। सीबीएलयू ने बीएससी, बीए व एलएलबी स्नातक कोर्स की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिलाें के कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्नातक कोर्स की परीक्षाएं छह फरवरी से दो शिफ्ट में शुरू होंगी।
विज्ञापन

राजकीय, निजी सहित एडिड कॉलेजों में परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह तक चलेंगी। एलएलबी कोर्स के सातवें सेमेस्टर व बीए के पांचवें सेमेस्टर की रीअपीयर, इंप्रूवमेंट व मेन कोर्स की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। सीबीएलयू ने 30 जनवरी को बीए कोर्स की तीसरे सेमेस्टर व बीएससी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी थी। इसके बाद दो फरवरी को बीए एलएलबी के सातवें व नौवें सेमेस्टर की डेट शीट जारी की है। डेट शीट जारी होने के बाद परीक्षार्थियों की एडमिट कार्ड लेने के लिए कॉलेज में जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

शनिवार को सैकड़ों विद्यार्थी एडमिट कार्ड लेने के लिए अपने-अपने कॉलेज पहुंचे। डेट शीट के अनुसार बीए कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो जाएंगी। जोकि सात मार्च तक आयोजित की जाएंगी। बीए कोर्स के पांचवें सेमेस्टर की रीअपीयर, मेन कोर्स व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक आयोजित होंगी। इसी प्रकार बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल, कंप्यूटर साइंस व एक्चुरियल साइंस कोर्स के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सात फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी, जबकि बीएएलएलबी कोर्स के नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार बीएएलएलबी सातवें सेमेस्टर के मेन कोर्स, रीअपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 13 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। ये सभी परीक्षाएं तीन घंटे की समय अवधि की होंगी। बीएएलएलबी कोर्स के सातवें सेमेस्टर की रीअपीयर, मेन व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं दोपहर बाद दो से लेकर पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी, जबकि बाकी उपरोक्त परीक्षाएं सुबह साढ़े नौ से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed