{"_id":"63d783f784e20f351275f81c","slug":"na-bhiwani-news-c-21-hsr1027-41733-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी : कृषि मंत्री
Mon, 30 Jan 2023 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद
भिवानी। हरियाणा कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर छपवाए गए भाजपा जुमला पार्टी के पर्चे पर प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस का एक धड़ा सत्ता हथियाना चाहती है। साथ ही चुटकी लेते हुए कहा कि हाथ जोड़ने वाली कांग्रेस को टांग खिंचाई भी देखनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी हैं।
कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार सुबह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसके बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कृषि मंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा में उठ रहे सुरक्षा सवालों से लेकर हरियाणा में हो गन्ने के रेट बढ़ पर भी किसानों के गुस्से व विपक्ष की मांग पर अपनी राय रखी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर कृषि मंत्री ने बताया कि राहुल गांधी व उनकी यात्रा को पूरी सुरक्षा मिली हुई है। फिर भी यात्रा में शामिल लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, गन्ने के रेट 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने पर भी किसानों के रोष व विपक्ष की मांग पर जेपी दलाल ने कहा कि हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी से गिरदावरी शुरू होगी। साथ ही ई-टेंडरिंग को सही करार देते हुए कहा कि गांवों का हर काम सरपंचों के माध्यम से होगा।