{"_id":"63d79798614d9209f20203cd","slug":"na-bhiwani-news-c-21-hsr1027-41653-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी का विवेक 1.80 करोड़ की स्कॉलरशिप ले करेगा लंदन से पीएचडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी का विवेक 1.80 करोड़ की स्कॉलरशिप ले करेगा लंदन से पीएचडी
Mon, 30 Jan 2023 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी निवासी विवेक चौहान ने सभी तरह के मापदंड पूरे करने के बाद विश्व के टॉप 10 कॉलेजों में शामिल इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में एक करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी में दाखिला हासिल किया है। विवेक चौहान हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. छत्तर सिंह चौहान के पौत्र है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रो. छत्तर सिंह चौहान के पुत्र किसान राजेंद्र सिंह चौहान के घर सीमा चौहान की कोख से जन्मे विवेक चौहान की स्कूली शिक्षा हालुवासिया विद्या विहार से हुई। स्कूली जीवन सेे ही विवेक चौहान प्रतिभावान रहे हैं। स्कूल के पश्चात पुणे (महाराष्ट्र) के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की। आईआईटी रुड़की से प्रथम श्रेणी में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभी तक विवेक चौहान के 6 रिसर्च पेपर एमटेक स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। विवेक दो बार वाशिंगटन यूएसए में कांफ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर की प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं। विवेक ने दो वर्ष तक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में भी कार्य किया। अब उन्होंने सभी तरह के मापदंड पूरे करने के बाद विश्व के टॉप 10 कॉलेजों में शामिल इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में एक करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी में दाखिला हासिल किया है। विवेक की बहन कनिका चौहान भी अपनी एमएससी पूरी करने के बाद भविष्य के लिए तैयारी कर रही है। विवेक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है।