{"_id":"63dbf15ff1bf7615c65708cf","slug":"na-bhiwani-news-c-21-1-45925-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीएम फ्लाइंग, फूड सेफ्टी अधिकारी सहित चार विभाग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीएम फ्लाइंग, फूड सेफ्टी अधिकारी सहित चार विभाग ने मारा छापा
Thu, 02 Feb 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
रतेरा मार्ग पर स्थित एक घी की फैक्टरी में सैंपल लेते जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व सीआईडी के अधि
तोशाम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार शाम को फूड सेफ्टी अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम के साथ रतेरा मार्ग पर स्थित एक घी तैयार कर रही फैक्ट्री में छापा मारकर सैंपल लिए हैं। वहीं, बिजली निगम ने मौके पर बिजली चोरी करते पकड़े गए और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा घरेलू सिलेंडर प्रयोग करते हुए मौके से कब्जे में लिए गए।
वीरवार शाम को तोशाम में रतेरा रोड पर स्थित एएस ट्रेडिंग कंपनी व एएसआर ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारा। टीम ने पाया कि ट्रेडिंग कंपनी के मालिक तोशाम निवासी द्वारा घी तैयार करवाया जा रहा है। इस दौरान मौके से मधु दीप प्रीमियम क्वालिटी घी, मधु सरगम कुकिंग ऑयल, न्यू डेयरी रतन प्योर घी व अवसर वनस्पति घी के कुल चार सैंपल फूड सेफ्टी अधिकारी दीपक चौधरी ने लिए। वहीं, मौके से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन कुमार ने मौके से घरेलू सिलेंडर प्रयोग करते हुए कब्जा में लिए गए। बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश ने मौके पर ट्रेडिंग कंपनी द्वारा बिजली चोरी करते हुए पाया। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक से उप निरीक्षक राजवीर सिंह, गुप्तचर विभाग के जिला इंचार्ज सुनील कुमार, एएसआई महेंद्र, एएसआई बजरंग, बिजली निगम से जेई कपूर सिंह आदि शामिल रहे।