फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: एक माह बाद दर्शकों के लिए खुले बाड़े में छोड़ा इंदौर से लाया सिंबा

Thu, 02 Feb 2023 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 02 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
NA
भिवानी के लघु चिड़ियाघर में शेर देखते बच्चे।
भिवानी। इंदौर से भिवानी के लघु चिड़ियाघर में लाए गए नर बब्बर शेर सिंबा को आखिरकार दर्शक अब नजदीक से देख पाएंगे। लघु चिड़ियाघर प्रशासन ने उसे स्पेशल बाड़े से खुले बाड़े में छोड़ा है। उसके बाड़े में फिलहाल मादा शेरनी गीता को भी छोड़ा गया है। इसके बाद दोनों आपस में घुलमिल गए हैं। वहीं दूसरे नर शेर शिवा को अलग बाड़े में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने एक माह की औपचारिक एहतियात के बाद सिंबा और गीता को एक बाड़े में छोड़ा है। इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं। वन्य प्राणी विभाग को उम्मीद है कि दोनों के नजदीक आने के बाद यहां बब्बर शेर के बाड़े में कुनबा बढ़ेगा। वहीं पहले से मौजूद नर बब्बर शेर शिवा को अलग बाड़े में रखा गया है, क्योंकि शुरुआती दौर में सिंबा और शिवा का टकराव बढ़ गया। दोनों नर शेर एक दूसरे के सामने आने के बाद खुंखार हो रहे हैं। एहतियातन दोनों नर शेरों को अलग-अलग बाड़े में रखा गया है। चिड़ियाघर में दर्शकों का रुझान भी नए शेर सिंबा को देखने के लिए बढ़ा है।
विज्ञापन

यूं हुआ बब्बर शेर के बाड़े में बदलाव
18 अगस्त 2018 को पीपली के चिड़ियाघर में जन्मी मादा शेरनी गीता और सुधा के साथ उनके भाई अर्जुन को भिवानी के चिड़ियाघर में लाया गया था। मादा शेरनी गीता और सुधा के साथ मिलन के लिए इंदौर से नर बब्बर शेर शिवा को भिवानी लाया गया, जबकि अर्जुन को इंदौर चिड़ियाघर में भेजा गया। शिवा यहां आने के बाद गीता और सुधा से मिलन नहीं कर पाया। सुधा को भिवानी से रोहतक चिड़ियाघर में भेजा गया। इसके बाद इंदौर से एक जनवरी 2023 को इंदौर से नए बब्बर शेर सिंबा को यहां लाया गया था। एक माह के क्वारंटाइन रहने के बाद सिंबा को अब गीता के साथ एक बाड़े में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद सिंबा को खुले बड़े बाड़े में गीता के साथ छोड़ा गया है। शिवा और सिंबा आमने सामने होने के दौरान खुंखार हो रहे हैं, इसलिए एहतियातन शिवा को अलग से छोटे बाड़े में रखा गया है। सिंबा और गीता की नजदीकी बढ़ने से यहां बब्बर शेर का कुनबा बढ़ने की उम्मीद है।
- परमजीत सिंह, प्रबंधक चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed