फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: भिवानी सर्कल की 30 टीमों ने चरखी दादरी और भिवानी में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए मारे छापा

Mon, 30 Jan 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jan 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
NA
बिजली चोरी मामले में मीटरों की जांच करते बिजली निगम की टीम। संवाद
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल की 30 टीमों ने भिवानी और चरखी दादरी जिले की संबंधित सब डिविजनों के अंतर्गत आने वाले इलाके में बिजली चोरी को पकड़ने के लिए व्यापक स्तर पर छापे मारे। इस कार्रवाई में निगम की टीमों ने 575 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इसमें 193 बिजली चोरी के केस दर्ज किए गए। वहीं बिजली चोरी करने पर करीब 26 लाख से अधिक का जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भिवानी सर्कल में बिजली चोरी पकड़ने के लिए 30 स्पेशल टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अपने-अपने इलाके में सोमवार सुबह छह बजे एक साथ ही छापामारा। इस दौरान विभिन्न टीमों ने भिवानी और चरखी दादरी जिले की सब डिविजनों में 575 बिजली मीटरों की जांच की। जांच के दौरान टीमों को कई मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली चोरी करने तो कई लोगों द्वारा सीधे तारों पर कुंडी डालकर चोरी करने में संलिप्त पाया। इसके अलावा मीटर लगे होने के बावजूद भी बाईपास तार से बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। निगम की टीमों ने बिजली चोरी के मामलों में वीडियोग्राफी के साथ मौके पर बिजली का लोड भी जांचा और उसी हिसाब से जुर्माना राशि तय की गई।
विज्ञापन

भिवानी सर्कल के अंतर्गत आने वाली सभी सब डिविजनों में निगम की स्पेशल टीमों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक ही समय में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। सर्कल में 193 बिजली चोरी के केस सामने आए हैं। जिन पर करीब 26 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। निगम की ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed