फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   My fight in Haryana against unemployment, inflation, crime, drug addiction: Hooda

मेरी लड़ाई हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी के खिलाफ : हुड्डा

Mon, 10 Jul 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
My fight in Haryana against unemployment, inflation, crime, drug addiction: Hooda
भिवानी: रैली में लोगों को संबो​धित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। 
भिवानी। भिवानी की नई अनाज मंडी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी के खिलाफ है। रैली को हुड्डा के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने एशिया में मुक्केबाजों की राजधानी, म्हारी भिवानी के संबोधन के साथ शुरुआत करते हुए कहा कि आज की ये भीड़, ये जोश, ये जुनून केवल भिवानी में ही नहीं पूरे हरियाणा में जायेगा और बदलाव लेकर आएगा। ये भीड़ इस इलाके में खुशहाली लेकर आएगी। उन्होंने अगला विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम राजीव गांधी जयंती पर 20 अगस्त को हिसार में करने की घोषणा भी की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरे मन में इस बात की टीस है कि जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय, निवेश, नौकरी देने में, कानून-व्यवस्था में, खेल में पूरे हिंदुस्तान में नंबर एक पर छोड़ा था आज वो प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में टॉप में है। मेरा लक्ष्य मुख्यमंत्री की कुर्सी प्राप्त करना नहीं है बल्कि मेरा लक्ष्य हरियाणा से बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा किया था लेकिन लागत दोगुनी कर दी। हमारी सरकार के समय न खाद पर कोई टैक्स था, न कीटनाशक पर टैक्स था, न ट्रैक्टर पार्ट पर कोई टैक्स लगता था। फसल खराबा पर कोई मुआवजा नहीं मिलता। किसानों को एमएसपी नहीं मिलती। हुड्डा ने कहा कि जय जवान, जय किसान के प्रदेश को बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना दे दी। हुड्डा ने जेसीओ और जवानों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भिवानी संसदीय क्षेत्र में दो विश्वविद्यालय बने। प्रदेश में 35 महाविद्यालय में से पांच भिवानी क्षेत्र में बने। उन्होंने सवाल किया कि इस सरकार को 9 साल हो गये, पूरे संसदीय क्षेत्र में कोई एक काम किया हो तो बता दें। हमारी सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 बुढ़ापा पेंशन देंगे। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देंगे। गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे और उस पर दो कमरे का मकान बनाकर देंगे। महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस दी जाएगी। बैकवर्ड क्लास की क्रीमीलेयर सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि झूठ बोलकर वोट लेने वालों से अब नौ साल का हिसाब-किताब लेने का समय आ गया है। राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी संसद सदस्यता को साजिश करके छीन लिया गया। इसके खिलाफ आगामी 12 जुलाई को कुरुक्षेत्र में कांग्रेस भवन पर काली पट्टी बांधकर गांधीवादी तरीके से मौन व्रत कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने परिवार पहचान पत्र के नाम पर 10 लाख लोगों के राशन कार्ड, पेंशन काट दिये। करीब पांच हजार स्कूल बंद कर दिये।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारे पास जनता का दिया हौसला है और उस हौसले के बल पर ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम इस सरकार का विदाई कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed