फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mustard and cotton rate high more than msp

एमएसपी से 3350 रुपये अधिक दाम पर बिकी सरसों, नरमा में भी आया उछाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
mustard and cotton rate high more than msp
नई अनाज मंडी में सरसों को कट्टों में डालते मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
आदेश चौधरी
विज्ञापन

भिवानी। नरमा और सरसों पैदा करने वाले किसानों की फिलहाल चांदी है। किसानों को मंडी में एमएसपी से भी ज्यादा भाव मिल रहे हैं। अनाज मंडी में वीरवार को सरसों आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकी, जो एमएसपी से 3350 रुपये ज्यादा भाव है। नरमा 6800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका । मंडी में 200 क्विंटल सरसों आई और 120 क्विंटल नरमा पहुंचा। अच्छा भाव मिलने से किसानों ने भी खुशी जताई है।
तीन कृषि कानूनों के विरोध के दौरान किसानों के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल उन्हें नरमा और सरसों के भाव एमएसपी से भी ज्यादा मिल रहे हैं। भाव अच्छे मिलने के कारण किसानों के चेहरे भी खिल उठे। आढ़ती महेश कुमार और हीरालाल ने बताया कि सरसों और नरमा के अलावा ग्वार के भी अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। वीरवार को मंडी में ग्वार का भाव छह से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा।
विज्ञापन

गुणवत्ता के आधार पर भाव
मंडी में पहुंचने के बाद नरमा और सरसों की आढ़तियों द्वारा बोली लगाई जाती है। गुणवत्ता के आधार पर ही आढ़ती उसका भाव लगाते हैं। आढ़ती हीरालाल ने बताया कि नरमा की कई ढेरियां मंडी में पहुंचीं। साढ़े छह हजार से लेकर 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव लगा। वहीं सरसों का भाव 7800 से 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4650 है सरसों पर एमएसपी
आढ़ती हीरालाल ने बताया कि सरसों पर एमएसपी 4650 रुपये ( इस सत्र की, हालांकि सरकार ने अगले सत्र के लिए 5050 रुपये एमएसपी कर दी है), नरमा के लंबे रेशे पर 5825 और मध्यम रेशे पर 5515 रुपये एमएसपी निर्धारित की गई है। सरसों पर लगभग 3350 और नरमा पर भी एक हजार से 1300 रुपये किसानों को अधिक मिल रहे हैं। (संवाद)

प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही
यह बहुत ही हर्ष का विषय है। किसानों को एमएसपी से भी ज्यादा फसलों का भाव मिल रहा है। सरकार का भी प्रयास है कि प्रदेश का किसान समृद्ध हो। प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। गन्ने की एमएसपी भी सरकार ने बढ़ाई है।
- जेपी दलाल, कृषि मंत्री, हरियाणा सरकार।

नई अनाज मंडी में कपास की बोली लगाते आढ़ती। संवाद

नई अनाज मंडी में कपास की बोली लगाते आढ़ती। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed