{"_id":"69c1761902cb7327f705c8a1","slug":"muskan-won-bronze-medal-in-national-para-athletics-championship-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148548-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
परिजनों के साथ राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता मुस्कान
भिवानी। ओडिशा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी के विद्या नगर निवासी मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कैटेगरी एफ-34 में सीनियर ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
यह प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च तक ओडिशा में आयोजित की गई थी। मुस्कान इससे पहले भी जूनियर कैटेगरी एफ-33 में शॉटपुट स्पर्धा में गुजरात और चेन्नई में आयोजित नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया दिल्ली में भी वह स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। ग्वालियर में आयोजित जूनियर स्पर्धा में भी मुस्कान तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता रमेश श्योराण ने बताया कि दुबई में आयोजित यूथ एशियन प्रतियोगिता में भी मुस्कान दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनकी बेटी पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करे। इस अवसर पर अजय, राजेश बड़ेसरा, डॉ. विजय सनसनवाल, बलवान डीपीई, खेताराम सहित अन्य मौजूद रहे।