फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murdered and threw the body in the pond

Bhiwani News: शराब पीकर किया आपस में झगड़ा, हत्या कर जोहड़ में शव फेंका

Sun, 02 Jun 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
murdered and threw the body in the pond
भिवानी। शहर के बिछवाना जोहड़ से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने शराब पीकर झगड़ा किया और फिर उसकी हत्या कर शव जोहड़ में फेंक दिया। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दिए बयान में दादरी गेट ढाणा रोड गली नंबर तीन निवासी पंकज ने बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। उसकी बड़ी बहन राधा, उसके बाद वह खुद और छोटा भाई 25 वर्षीय राहुल था। गत 31 मई को उसका भाई राहुल जीतुपतित पावन धर्मशाला के अंदर टायर पंक्चर की दुकान को बंद कर रात दस बजे अपने दोस्त विवेक के घर चला गया था। राहुल का उसके पास फोन आया था, उसने उसे ये जानकारी दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि विवेक के घर रात के समय प्रदीप, अंकित, दीपक व अन्य ने बैठकर शराब पी थी। शनिवार सुबह विवेक का मोहित के पास फोन आया कि राहुल बिछवाना जोहड़ में डूब गया है। इस पर वह वहां पहुंचे तो राहुल और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जोहड़ से राहुल का शव बरामद किया। वहीं पंकज ने बताया कि शराब के नशे में उसके दोस्तों ने झगड़ा कर राहुल की हत्या कर दी और फिर शव को जोहड़ में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि जोहड़ में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। -एसआई पवन इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed