{"_id":"82292785a61e173ea7ea66fe6849c277","slug":"murder-in-bhiwani-father-cut-the-throats-of-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने काटा बेटे का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने काटा बेटे का गला
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापोड़ा गांव में एक पिता ने बेटे की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि शराब की लत व मारपीट करने की हरकतों से परेशान होकर पिता ने बेटे की हत्या की। आरोपी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार सुबह की है। बापोड़ा गांव में 21 वर्षीय युवक अजीत की हत्या कथित तौर पर उसके पिता केशवराम ने कर दी। हत्या का दोपहर पता लगा जब केशवराम का छोटा लड़का रवि घर पहुंचा। उसने कमरे में अजीत को मृत देखा। इसके बाद उसने अपनी माता और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सायं को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और देर सायं करीब सात बजे पुलिस शव को लेकर अस्पताल पहुंची। मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार, सुशील कुमार, रिश्तेदार सतवीर ने बताया कि अजीत शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में अपने माता-पिता, पड़ोसियों के साथ झगड़ा करता था। सभी उससे परेशान थे। उसे काफी समझाया भी मगर वह नहीं माना। इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की मगर बेटा समझकर कोई कार्रवाई नहीं करवाई। बेटे की हरकतों से तंग आकर केशवराम ने इस घटना को अंजाम दिया। अशोक कुमार ने बताया कि अजीत की माता सुबह दवाई लेने भिवानी अस्पताल आ गई थी और यहां से देरी से गांव पहुंची।
विज्ञापन
दोपहर के समय अजीत का छोटा भाई रवि जो कि ट्रैक्टर चलाता है, घर आया तो हत्या का पता लगा। मामले की जांच कर रहे एसआई चंद्र सिंह ने बताया कि बापोड़ा वासी अजीत का कत्ल उसके पिता केशवराम ने किया है। जयपाल की शिकायत पर केशवराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उसकी तलाश की जा रही है। हत्या किसी तेज हथियार कुल्हाड़ी या गंडासी से की गई है। सिर व गर्दन पर वार किए गए है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मां ने की थी थाने में शिकायत
मृतक अजीत की मां ने अपने बेटे की हरकतों से तंग आकर इसकी शिकायत सदर थाने में भी कर रखी थी। कई दफा शिकायतें की गई और समझौता भी हुआ। परिजनों के अनुसार अजीत की हरकतें कम नहीं हुई।