फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder, case file, MR

आगरा में भिवानी के एमआर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दर्ज हुआ हत्या का केस

Sun, 15 Dec 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
murder, case file, MR
आगरा में भिवानी के एमआर युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में भिवानी पुलिस ने अब शून्य एफआईआर दर्ज की है। भिवानी पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच के लिए रिपोर्ट आगरा जीआरपी के समक्ष भेजी जाएगी। इस मामले की तहकीकात आगरा जीआरपी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी के नाई कलालो की गली निवासी 21 वर्षीय रोहित का शव आगरा के रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई थी। उस दौरान आगरा पुलिस ने मृतक रोहित की इत्तेफाकिया कार्रवाई कर दी थी। जबकि मृतक के पिता ने उसके फोन रिकार्डिंग के आधार पर उसकी हत्या का शक दो युवकों व एक युवती पर जताया था। इसी मामले में परिजन भिवानी एसपी से भी मिले थे, जिसके बाद अब भिवानी पुलिस ने रोहित की हत्या मामले में शून्य एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में नाई कलालो की गली निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा रोहित पुणे की एक कंपनी में एमआर लगा हुआ है। गत तीन दिसंबर को वह घर से पुणे गया था। जबकि पुणे से सात दिसंबर को उसका शव आगरा के रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। राजकुमार ने बताया कि आगरा जीआरपी ने उसके बेटे की मौत मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर दी थी। बाद में उसके फोन की रिकार्डिंग मिली तो उसकी हत्या का राज खुला। राजकुमार ने बताया कि उसके बेटे ने रेलवे इंक्वायरी 112 नंबर पर कॉल की थी। रिकार्डिंग में उसने कुछ लोगों से जान का खतरा बताया था। आरोपी भी गांव बापोड़ा के ही बताए जा रहे हैं। रोहित की फोन रिकार्डिंग के अनुसार उसने मौत से पहले एक महिला अधिकारी को फोन मिलाया था। जिसमें बातचीत के दौरान उसने दो युवकों जो शराब के नशे में थे, उनसे अपनी जान को खतरा भी जताया था। इस दौरान दो युवकों के साथ एक युवती भी शामिल थी। चार मिनट 34 सेकेंड की कॉल रिकार्डिंग में उसने मदद की गुहार भी लगाई थी। इस रिकार्डिंग को भिवानी पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर समे सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक रोहित के पिता राजकुमार की शिकायत पर हत्या के केस में शून्य एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस एफआईआर को जांच के लिए आगरा राजकीय रेलवे पुलिस के समक्ष भेजा जाएगा। इस मामले की तहकीकात आगरा राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed