{"_id":"6af8b5af1650cc99930e05aa","slug":"monitor-lizard-enters-bathroom-family-left-terrified-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160019-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाथरूम में घुसी मॉनिटर लिजर्ड, देखकर सहमा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाथरूम में घुसी मॉनिटर लिजर्ड, देखकर सहमा परिवार
विज्ञापन
रुद्रा कॉलोनी में घर के बाथरूम से निकली मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर ले जाता युवक।
भिवानी। तोशाम रोड स्थित रुद्रा कॉलोनी में शनिवार को एक मकान के बाथरूम में मॉनिटर लिजर्ड घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गो रक्षा दल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रुद्रा कॉलोनी निवासी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के आसपास काफी झाड़ियां उगी हुई हैं जिनमें जहरीले जीव-जंतु पनप रहे हैं। इलाके में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। खाली प्लाॅटों में भी झाड़ियां खड़ी हैं जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब वह बाथरूम में गए तो उन्हें किसी जीव के मौजूद होने का आभास हुआ। कुछ देर बाद नजर दौड़ाने पर बाथरूम के अंदर मॉनिटर लिजर्ड दिखाई दी। इसे देखकर वह घबरा गए और तुरंत गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय परमार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गो रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बाथरूम से मॉनिटर लिजर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद टीम उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ आई। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में उगी झाड़ियों की सफाई कराने और खाली प्लाटों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।