फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Murder accused carrying a reward of Rs 5,000 arrested

Bhiwani News: हत्या के मामले में पांच हजार का इनामी आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Murder accused carrying a reward of Rs 5,000 arrested
भिवानी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस ने वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने हत्या के मामले में 5,000 रुपये के इनामी अपराधी सुकरपाल निवासी फाजलपुर मिलोनी, बागपत (उत्तर प्रदेश) को वीरवार को दबोच लिया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जिले में दर्ज मामलों के फरार व वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इन निर्देशों की अनुपालना करते हुए सीआईए-2 की टीम ने सुकरपाल को 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। इस मामले में पांच जुलाई 2024 को तोशाम थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति सुरेंद्र सिंह निवासी ईशरवाल की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुकरपाल को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया जहांसे उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed