फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal Trade Board celebrated Bhiwani's foundation day by cutting 52 kg cake.

Bhiwani News: नगर व्यापार मंडल ने 52 किलो का केक काटकर मनाया भिवानी का स्थापना दिवस

Mon, 23 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Trade Board celebrated Bhiwani's foundation day by cutting 52 kg cake.
भिवानी। 22 दिसंबर 1972 को हिसार जिले से अलग हुए भिवानी जिले ने अनेक क्षेत्र में उपलब्धि पाकर एक अलग पहचान बनाई है। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान। किसी भी क्षेत्र में भिवानी जिला आज कम नहीं है। भिवानी जिले के 52 साल स्वर्णिम रहे हैं। आज भिवानी जिले को छोटी काशी व मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है। इसी कड़ी में रविवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा भिवानी का 52वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति में सराहनीय कार्य करने वाले आनंद कौशिक उर्फ मुन्ना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल प्रधान भानु प्रकाश ने बताया कि भिवानी के 52 वर्ष पूरे होने पर 52 किलों का केक काटा गया है। उन्होंने कहा कि भिवानी ने देश को बहुत कुछ दिया है। इसलिए हमें भिवानी और भिवानी की जनता पर बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा कि बात की जाए या फिर दानवीरों की बात कही जाए तो भिवानी कभी पीछे नहीं रहता। इसी प्रकार खेल, देश सेवा व समाजसेवा के क्षेत्र में भी भिवानी के लोग पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा नशे की शुरुआत युवाओं को शौक-शौक में लगती है, बाद में इसकी लत लग जाती है और नशे के लिए वह कोई भी अपराध करने से नहीं हिचकते। इसलिए बच्चों को शुरू से ही नशा के प्रति सचेत करना बहुत ही अनिवार्य है। नगर व्यापार मंडल द्वारा नशा मुक्ति को लेकर कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। कई प्रकार से जागरूकता फैलाई जा रही है। हर प्रकार के नशीले पदार्थ की पैकिंग पर सफलता के बैनर चिपका जा रहे हैं। युवा पीढ़ी को किसी भी तरह से नशा मुक्त करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तंबाकू और सिगरेट का सेवन करना मुंह और फेफड़ों के कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार यादव, अतुल रौहिल्ला, पीयूष जैन, सतवीर सिंह, राम अवतार, दीपक जांगड़ा, अशोक कुमार, विनोद कुमार, विनय शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed