Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal meeting, discussion on development works and beautification

Bhiwani News: नगर पालिका की बैठक, विकास कार्यों व सुंदरीकरण पर की चर्चा

Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal meeting, discussion on development works and beautification
बवानीखेड़ा। कस्बा स्थित नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बे में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यों एवं कस्बे के सुंदरीकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बैठक में उपस्थित सदस्यों से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य बवानीखेड़ा के समग्र विकास को गति देना रहा। बैठक में स्मार्ट बाजार, स्मार्ट रोड, कस्बे में तीन प्रवेश द्वार पर लाइट मरम्मत, शहीद गुलाब सिंह पार्क और अन्य पार्कों का सुंदरीकरण, नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन की निशानदेही और तार बंदी, 20 साल से काबिज कस्बा वासियों को सरकार के नियमानुसार मालिकाना हक दिलवाने की प्रक्रिया, सामान्य अस्पताल से हांसी चुंगी तक का सुंदरीकरण और मुख्य बाजार के नाले जैसे एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक में उप प्रधान प्रतिनिधि बजरंग तंवर, एसई कपूर सिंह सहित पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed