फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal employees remain on strike for the 27th day; burn effigy of the government.

Bhiwani News: 27वें दिन भी हड़ताल पर डटे नगरपालिका कर्मचारी, सरकार का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees remain on strike for the 27th day; burn effigy of the government.
लोहारू। नगर पालिका कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान आशु ने की।
विज्ञापन

राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव के निर्देशानुसार कर्मचारी आगामी आदेश तक हड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं और वारदातों पर गहरा रोष जताया। कर्मचारियों ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी 27 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान आशु ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार को जल्द बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र दरोगा, अनिल पूर्व प्रधान, उपप्रधान अशोक, सचिव श्यामसुंदर, सतवीर सिंह दहिया, पुष्पा, माया और लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed