{"_id":"671d19d186a91266c4089dc7","slug":"municipal-council-will-buy-five-new-machines-for-fogging-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-124911-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर में फॉगिंग के लिए पांच नई मशीन खरीदेगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर में फॉगिंग के लिए पांच नई मशीन खरीदेगी नगर परिषद
Sat, 26 Oct 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करवाते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप।
भिवानी। अब तेजी से पैर पसार रहे डेंगू के डंक को रोकने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली। नगर परिषद शहर में फॉगिंग के अभियान में तेजी लाने के लिए सोमवार को पांच और फॉगिंग मशीनें खरीदने जा रही है। ताकि जरूरत पड़ने पर शहर में एक दो दिनों के भीतर फॉगिंग करवाई जा सके।
शनिवार को नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नया बाजार क्षेत्र से फॉगिंग मशीन से धुआं करने का अभियान शुरू करवाया। एक वाहन पर लाद कर मशीन को अंदरूनी शहर व बाहरी इलाकों में फॉगिंग करवाई। तंग गली वाले इलाकों में नप कर्मचारियों ने पैदल घूमकर मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग की। नप का अभियान पूरे दिन चला। फिलहाल जिले में डेंगू से पीड़ितों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है।
नप ने अतिरिक्त फॉगिंग मशीनें लगाकर शहर में पनप रहे मच्छरों का खात्मा किया जा रहा है। इस मौके पर संदीप तंवर एमसी, मदन तंवर, सचिन तायल मौजूद थे। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकांश शहर में फॉगिंग हो चुकी है। अब फिर से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी तो शहर में दोबारा से फॉगिंग का कार्य शुरू करवा दिया है।