फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal council will also spray medicine in all the vacant plots of the city.

Bhiwani News: शहर के सभी खाली पड़े प्लाॅटों में भी दवा का छिड़काव करेगी नगर परिषद

Sun, 07 Jul 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal council will also spray medicine in all the vacant plots of the city.
भिवानी। नगर परिषद की ओर से वार्ड स्तर पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में खाली पड़े प्लाॅटों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। इससे शहर में लोगों को मच्छरों से छुटकारा मिलेगा। छिड़काव में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के लिए नगर परिषद की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को प्रपोजल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, बारिश होते ही मच्छर का लारवा भी पनप जाएगा। ऐसे में नगर परिषद की ओर से लारवा से निपटने के लिए शहर के वार्डों में फॉगिंग के साथ-साथ खाली पड़े प्लॉटों में भी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। इससे मच्छरों से निपटने में मदद मिलेगी। छिड़काव में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के लिए नगर परिषद की ओर से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जाने वाली दवाओं का प्रयोग किया जाएगा। दवाओं के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को प्रपोजल भेजा जाएगा। वार्डों में फाॅगिंग के लिए नगर परिषद की ओर से पहले ही तैयारी की जा चुकी है। इसके लिए शहर में तीन फॉगिंग मशीनों के सहारे फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा शहर में खाली पड़े प्लाॅटों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। छिड़काव में प्रयोग की जाने वाली दवाओं के लिए नगर परिषद की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को प्रपोजल भेजा जाएगा। शहर में फॉगिंग के लिए शेड्यूल बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article