फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal Commissioner removed the objection, now the way for cleanliness in the city is clear with eight crores

Bhiwani News: नगर आयुक्त ने हटाई आपत्ति, अब आठ करोड़ से शहर में सफाई का रास्ता साफ

Fri, 17 Mar 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner removed the objection, now the way for cleanliness in the city is clear with eight crores
भिवानी। नगर आयुक्त ने शहर की साफ सफाई कराए जाने के टेंडर प्रक्रिया पर लगाई गई आपत्ति को हटा लिया है। इसके बाद शहर में आठ करोड़ से सफाई कराए जाने का रास्ता भी अब साफ हो गया है।
विज्ञापन

जल्द ही नगर परिषद पूरे शहर को चार जोन में बांटकर साफ सफाई का काम शुरू करा देगा। कुछ अर्से पहले ही नगर परिषद ने शहर की चार जोन में सफाई की योजना बनाई थी। इसका मसौदा भी डीएमसी के समक्ष भेजा गया था, लेकिन डीएमसी ने तकनीकी आपत्ति जताते हुए मामले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद नगर परिषद के स्थानीय अधिकारियों ने उसे अब दूर करा दिया है।
विज्ञापन

शहर के 31 वार्डों में सफाई कराने के लिए चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सफाई कर्मचारी की तैनाती उस वार्ड के क्षेत्रफल के हिसाब से दी गई है। जिसमें आबादी को भी ध्यान में रखा गया है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सरकुलर रोड के अंदर यानी पुराने शहर के अंदर बनाए गए जोन में सफाई करेंगे जबकि सरकुलर रोड की बाहरी कॉलोनियों के अंदर तीन जोनों में ठेके पर सफाई का काम दिया जाएगा। इसमें ठेकेदार के कर्मचारी ही लोकेशन वाइज सफाई के लिए तैनात किए जाएंगे। नगर परिषद में करीब डेढ़ कच्चे और 160 पक्के कर्मचारी हैं। इसके अलावा शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठान का भी इंदौर की कंपनी को ठेका दिया हुआ है। जो शहर भर के निर्धारित कचरा प्वाइंटों से करीब 75 टन कचरा उठान कराकर दादरी रोड के डंपिंग व कचरा निस्तारण केंद्र तक पहुंचा रहा है। फिलहाल नगर परिषद के नए सफाई कार्य का रास्ता साफ होने के बाद सभी शहरी वार्डों में हर गली के अंदर साफ सफाई का काम कराने की आस बंधी है। क्योंकि चार जोन की सफाई में सभी 31 वार्डों के करीब साढ़े चार सौ किलोमीटर दायरे का क्षेत्रफल आंका गया है। इसका सर्वे भी नगर परिषद ने पहले ही करा दिया था। इसी सर्वे के बाद चार जोन में सफाई कर्मचारियों की तैनाती का मापदंड भी निर्धारित किया जा चुका है। इसी हिसाब से सफाई के बगैर शहर का कोई भी हिस्सा अब अछुता नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पार्कों के रखरखाव का भी जल्द शुरू होगा काम
नगर परिषद के दायरे में आने वाले सभी पार्कों के रखरखाव के टेंडर प्रक्रिया भी अब जल्द शुरू होगी। जिसके बाद पार्कों के रखरखाव के लिए भी कर्मचारियों व जरूरी व्यवस्थाएं संभव हो पाएंगी। फिलहाल रखरखाव के अभाव में शहर के कई पार्क बदहाल पड़े हैं। जिनकी नगर परिषद अब गंभीरता से सुुध लेकर इनके अंदर हरियाली का दायरा भी बढ़ाएगा।

डीएमसी की ओर से शहर को चार जोन में बांटकर सफाई कराने के टेंडर प्रक्रिया के मसौदे पर तकनीकी आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसे अब दूर करा दिया गया है। जल्द ही पूरे शहर में सफाई कार्य का ठेका करा दिया जाएगा। जिसके बाद शहर के सभी 31 वार्डों में सफाई का काम सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा।
-प्रीति भवानी प्रताप, चेयरपर्सन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article