फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Muay Thai Championship will be held in Ambala

Bhiwani News: अंबाला में होगी मुए थाई चैंपियनशिप

Mon, 08 Apr 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Muay Thai Championship will be held in Ambala
भिवानी के कार्यक्रम में अति​थि को सम्मानित करते आयोजक। 
भिवानी। महम गेट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार को मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा की वार्षिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य संघ के प्रदेशाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह उर्फ राहुल राणा ने राज्य के सभी जिला के प्रधान एवं सचिव ने आगामी आयोजनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सोमवीर वशिष्ठ ने बताया कि दूसरी हरियाणा राज्य मुए थाई चैंपियनशिप 2024 का आयोजन चार और पांच मई को जिला अंबाला में होगा। इसमें प्रदेश के करीब 700 युवा भाग लेंगे। इसके लिए हर जिले में महिला सेल और अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। हरियाणा राज्य संघ की महिला सेल में प्रीति चरखी दादरी, लक्ष्मी भिवानी, प्रीति अंबाला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि मुए थाई स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट खेल है। जोकि खिलाड़ियों को अपनी सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है। इस प्रकार के खेलों में लड़कियों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष मुकेश तंवर, राजकुमार रोहतक, सदस्य राजीव कुमार पानीपत, अनिल कौशिक हिसार, देवेंद्र रोहतक, प्रदीप पहलवान कायला, दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष कर्मबीर कौशिक भिवानी, सहसचिव दीपक भाकर, कृष्ण शर्मा सिवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed