{"_id":"611eb8eb8ebc3e79a15fd77e","slug":"mst-will-be-issue-on-old-rate-for-four-train-bhiwani-news-hsr6093576129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार रेलगाड़ियों के लिए बनाए जाएंगे पुराने रेट के एमएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार रेलगाड़ियों के लिए बनाए जाएंगे पुराने रेट के एमएसटी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। भिवानी से चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा व बठिंडा मार्ग पर रेल के माध्यम से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों को तोहफा देते हुए चार पैसेंजर गाड़ियों में पुराने रेट पर ही एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का पत्र जारी किया है।
इससे दैनिक रेल यात्रियों को होने वाले आर्थिक नुकसान से काफी राहत मिलेगी, क्योंकि फिलहाल पैसेंजर रेलगाड़ियों का किराया तीन से चार गुना महंगा हो गया है, जबकि एमएसटी पुराने रेट पर बनाए जाने से उन्हें होने वाले आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी।
रेलवे ने एमएसटी बनाए जाने की घोषणा के बाद कहा था कि यात्रियों को घोषणा पत्र भरकर देना होगा कि एमएसटी का प्रयोग लागू किए गए चार रेलगाड़ियों के लिए ही मान्य होगा। अगर वे किसी अन्य रेलगाड़ी में पकड़े जाते हैं तो एमएसटी लागू नहीं होगा। इसके दो दिन बाद ही रेलवे ने इस आदेश को वापस ले लिया और अब यात्रियों को घोषणा पत्र भरने की नौबत नहीं आएगी, लेकिन एमएसटी सिर्फ उन्हें चार रेलगाड़ियों पर ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को भी मिलेगा फायदा
कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है ओर शिक्षण संस्थान भी खुल रहे हैं। ऐसे में अब बवानीखेड़ा व भिवानी से दादरी, रेवाड़ी व हिसार की तरफ पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के साथ ही काम करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। बवानीखेड़ा की बात करें तो लगभग 700 यात्री हर रोज यात्रा करते हैं। एमएसटी लागू होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। वीरवार को बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर बवानीखेड़ा से झाड़ली रेलवे स्टेशन तक का एमएसटी बनाया गया। स्टेशन मास्टर विरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को को एक एमएसटी पुराने रेट 270 रुपये में बवानीखेड़ा से झाड़ली के लिए बनाया गया है। उन्होंने बवानीखेड़ा से हिसार, सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, बठिंडा की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को एमएसटी बनवाए जाने की बात कही, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से लाभ मिल सके।
इन गाड़ियों के लिए मान्य होगा एमएसटी
रेलवे ने जिन गाड़ियों के लिए एमएसटी लागू किया गया है उसमें 04835 हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी है जो बवानीखेड़ा सुबह 7:16 है और वापसी में यह गाड़ी 04836 है जो रात 8:38 पर बवानीखेड़ा आती है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर 04782 है जो बवानीखेड़ा सुबह 11:33 पर आती है तथा रात्रि को 04781 यह गाड़ी 9:55 पर वापस बवानीखेड़ा पहुंचती है।