फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MST facility will be available in 42 trains

42 ट्रेनों में मिलेगी एमएसटी की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
MST facility will be available in 42 trains
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 42 ट्रेनों में यात्रियों को मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी देते हुए रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवाओं से मासिक सीजन टिकट के लिए अनुमत रेलखंड में विस्तार किया है।
विज्ञापन

इसमें बठिंडा-लालगढ़ रेलखंड, लालगढ़-अबोहर रेलखंड, जयपुर-बयाना रेलखंड, बयाना-जयपुर रेलखंड, जोधपुर-पालनपुर रेलखंड, भिवानी-तिलकब्रिज रेलखंड, तिलकब्रिज-भिवानी रेलखंड, हिसार-दिल्ली रेलखंड, दिल्ली-हिसार रेलखंड, रेवाड़ी-फजिल्का रेलखंड, फजिल्का-रेवाड़ी रेलखंड, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी रेलखंड, रेवाड़ी-श्रीगंगानगर रेलखंड, जींद-हिसार रेलखंड, हिसार-जींद रेलखंड, मंदसौर-उदयपुर रेलखंड, उदयपुर-मंदसौर रेलखंड, आबूरोड-मेहसाना रेलखंड, मेहसाना-आबूरोड रेलखंड, सादुलपुर-श्रीगंगानगर रेलखंड, श्रीगंगानगर-सादुलपुर रेलखंड, जयपुर-मारवाड जंक्सन रेलखंड, मारवाड जंक्सन-जयपुर रेलखंड, जोधपुर-साबरमती रेलखंड, साबरमती-जोधपुर रेलखंड, जोधपुर-रेवाड़ी रेलखंड, रेवाड़ी-जोधपुर रेलखंड, भिवानी-मथुरा जंक्सन रेलखंड, भिवानी-हनुमानगढ़ रेलखंड, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेलसेवा में लुधियाना-भिवानी रेलखंड पर किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इन रेलसेवाओं में कुछ दूरी के लिए मासिक सीजन टिकट की सुविधा प्रदान की गई थी, जिसका विस्तार कर अब प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक किया गया है। उन्होंने बताया कि भिवानी से आने जाने वाली जो गाड़ियां हैं, उनका सीरियल नंबर 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 33, 34, 42 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed