फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MP Kiran Chaudhary taunts Hooda in Bhiwani

सांसद किरण चौधरी का हुड्डा पर तंज: बोलीं- कांग्रेस आलाकमान को पता चल गया, ये स्टार तो रहे नहीं, क्या करेंगे

Thu, 23 Jan 2025 06:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

हुड्डा द्वारा चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष की सरकारी कोठी खाली नहीं करने पर तो किरण चौधरी ने बातों ही बातों में बड़े आरोप लगाते हुए हुड्डा को नसीहत भी दे डाली। किरण चौधरी ने कहा कि भगवान का दिया हुड्डा के पास बहुत है और सरकार में रहते बहुत कमाया भी है।

विज्ञापन
MP Kiran Chaudhary taunts Hooda in Bhiwani
सांसद किरण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भिवानी में वीरवार को भी तंज कसा। किरण ने कहा कि हुड्डा की हकीकत सभी को पता चल चुकी है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने बहुत कमाया, सरकारी कोठी खाली कर देते तो बदनामी नहीं होती। 

विज्ञापन


वीरवार को विजय नगर आवास पर किरण चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा का दिल्ली चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम नहीं होने पर कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान को भी पता चल गया है कि अब ये (हुड्डा) स्टार तो रहे नहीं, प्रचार क्या करेंगे। किरण ने तो यहां तक कह डाला कि लोग इनकी (हुड्डा) शक्ल तक नहीं देखना चाहते। ऐसे में हुड्डा जहां भी जाएंगे, उल्टा ही होगा, यानी हार ही होगी।
विज्ञापन




वहीं, हुड्डा द्वारा चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष की सरकारी कोठी खाली नहीं करने पर तो किरण चौधरी ने बातों ही बातों में बड़े आरोप लगाते हुए हुड्डा को नसीहत भी दे डाली। किरण चौधरी ने कहा कि भगवान का दिया हुड्डा के पास बहुत है और सरकार में रहते बहुत कमाया भी है। ऐसे में अच्छा होता वो सरकार कोठी खाली कर देते तो इतनी बदनामी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चरखी दादरी के दौरे के दौरान एसडीएम द्वारा फोन नहीं उठाने पर भी किरण चौधरी ने कहा कि अधिकारी जनता की सुनवाई करने व काम करने के लिए होते हैं। हम लोगों के काम के लिए इन्हें फोन करते हैं। पर जो बड़े पदों पर बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ बैठे हैं, वो काम न करें तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed