फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother got her 14 year old daughter raped by her lover, accused youth arrested

Bhiwani News: मां ने प्रेमी से कराया 14 साल की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mother got her 14 year old daughter raped by her lover, accused youth arrested
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पर अपने प्रेमी से अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म कराने का आरोप लगा है। पीड़िता की बुआ ने 25 जून को महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़िता की बुआ ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल से उनकी भाभी के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। उनकी 14 साल की भतीजी भी मां के साथ रहती है। जून में उनका भाई और भाभी किसी कार्य से बाहर गए थे। आरोपी गांव में पानी कैंपर सप्लाई का काम करता है। इसी दौरान आरोपी ने उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से सहमी उनकी भतीजी उनके पास आ गई। भतीजी इतनी डरी हुई थी कि घर जाने की बात से ही वह सहम उठती थी।
विज्ञापन

भतीजी ने बुआ को बताया कि उसकी मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब उसने आरोपी की हरकत के बारे में अपनी मां को बताया तो उसने कहा कि वह चाचा है। कोई बात नहीं। महिला पुलिस थाने में आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला ने किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत दी थी। इसलिए महिला पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति महिला के साथ करीब डेढ़ साल से संपर्क में है। फिलहाल आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। -धर्मली देवी, एसएचओ, महिला पुलिस थाना, भिवानी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed