फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mother Bhagwati Mahatripursundari worshiped with the sixth pearl gem of the new day Akhand Shatchandi Mahayagya

नवदिवसीय अखंड शतचंडी महायज्ञ के छठे मोती रत्न से की मां भगवती महात्रिपुरसुंदरी पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mother Bhagwati Mahatripursundari worshiped with the sixth pearl gem of the new day Akhand Shatchandi Mahayagya
भिवानी। बाबा जहरगिरी आश्रम में नवरात्रों के उपलक्ष्य में जारी नौ दिवसीय अखंड शतचंडी महायज्ञ के छठे दिन आश्रम के पीठाधीश्वर महंत अशोक गिरी महाराज ने मां भगवती महात्रिपुरसुंदरी की पूजा की। महंत ने बताया कि प्राचीन काल में राजा-महराजा सदैव रत्नादि से मां भगवती की पूजा कर राष्ट्र व राज्य की कुशल अर्थव्यवस्था की कामना करते थे।
विज्ञापन

रत्न का महत्व समझाते हुए महंत ने बताया कि रत्न प्रकृति प्रदत्त एक मूल्यवान निधि है। मनुष्य अनादिकाल से ही रत्नों की तरफ आकर्षित रहा है। वर्तमान में भी है तथा भविष्य में भी रहेगा। रत्न सुवासित, चित्ताकर्षक, चिरस्थायीव दुर्लभ होने तथा अपने अद्भुत प्रभाव के कारण भी मनुष्य को अपने मोहपाश में बांधे हुए हैं। रत्न आभूषणों के रूप में शरीर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही अपनी दैवीय शक्ति के प्रभाव के कारण रोगों का निवारण भी करते हैं। रत्नों में चिरस्थायित्व का ऐसा गुण है कि ये ऋतुओं के परिवर्तन के कारण तथा समय-समय पर प्रकृति के भीषण उथल-पुथल से तहस-नहस होने के कारण भी प्रभावित नहीं होते। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशी परमार, बाबा कैलाश गिरी, दशरथ गिरी, बिजेंद्र जोगी, सज्जन अग्रवाल, बसंत शास्त्री, विशाल पाठक, आनंद पांडे, दीपक पाठक, नीरज पंडित, शुभम पंडित, राजेंद्र पंडित, कमल पंडित, कार्तिक, परीक्षित सिंह, शुभम सैनी, रोशन यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed