{"_id":"6615acf8f3365403210ffeb7","slug":"more-than-one-lakh-mustard-seeds-are-still-not-lifted-in-bhiwani-mandi-filling-started-when-gunny-bags-reached-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115773-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी मंडी में अभी भी एक लाख से अधिक सरसों के कट्टों का नहीं हुआ उठान, बारदाना पहुंचा तो शुरू हुई भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी मंडी में अभी भी एक लाख से अधिक सरसों के कट्टों का नहीं हुआ उठान, बारदाना पहुंचा तो शुरू हुई भराई
Wed, 10 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में मंगलवार को 1155 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 23,531 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। जबकि शाम तक हरियाणा वेयर हाउस ने 222 किसानों की 4560 क्विंटल सरसों की कॉमर्शियल खरीद कराई। वहीं भिवानी की चारामंडी में अभी भी एक लाख से अधिक सरसों के कट्टों का उठान बाकी है। वहीं बारदाना पहुंचने के बाद हेंडलिंग एजेंटों ने सरसों की कट्टों में भराई भी शुरू कराई। जबकि मंगलवार को भिवानी मंडी से करीब 22 हजार कट्टों का उठान भी कराया गया। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल की रात से 15 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है। ऐसे में किसानों की फसल पर भारी संकट बनेगा।
भिवानी जिले की मंडियों में सरसों की हैफेड के साथ अब हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की कॉमर्शियल खरीद भी शुरू हो गई है। हैफेड ने चार मंडियों में ही सरसों की खरीद करने और चार मंडियों में वेयर हाउस के माध्यम से मंगलवार को सरसों की खरीद कराई। वेयर हाउस ने पहले दिन 4560 क्विंटल सरसों की कॉमर्शियल खरीद की। वहीं अन्य मंडियों में भी खरीद जारी रही, लेकिन कई जगह कॉमर्शियल खरीद पर पांच फीसदी जीएसटी को लेकर हेंडलिंग एजेंटों का विरोध भी जारी रहा। वहीं इस बीच किसानों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मंडियों में किसानों के ट्रैक्टर ट्राॅलियों की लंबी कतारें लगी वहीं पहले से ही मंडियों में सरसों की काफी ढेरियां लगी थी, जिस वजह से नई आवक के साथ पहुंचे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए भी जगह नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
हैफेड और वेयर हाउस के पास पहुंचा बारदाना
पिछले सप्ताह तक हैफेड भिवानी की चारामंडी में सरसों की खरीद कराती रही। लेकिन बारदाना की कमी के कारण भराई का काम बीच में ही रुक गया था। अब बारदाना पहुंचा है तो भराई का काम भी शुरू हुआ। वहीं उठान धीमा होने से आढ़ती सरसों के कट्टों की अब ढेरियां लगवाने लगे हैं। हालांकि नई आवक भी लगातार होने से मंडियों में अव्यवस्था बन रही है। वेयर हाउस के पास भी खरीद शुरू होने के साथ ही बारदाना पहुंचना शुरू हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंडियों से सरसों का उठान लगातार कराया जा रहा है। चार मंडियों में वेयर हाउस की खरीद चल रही है जबकि जिले की चार मंडियों में हैफेड ही किसानों की सरसों खरीद कर रही है। बारदाने की कोई दिक्कत नहीं है। उठान के साथ ही किसानों का भुगतान भी कराया जा रहा है।
-संदीप पूनिया जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
मंगलवार तक भिवानी जिले की मंडियों में हुई सरसों की खरीद
मंडी गेट पास कटे सरसों क्विंटल में
बवानीखेड़ा 3219 65373
बहल 12288 2,64,320
भिवानी 6345 1,34,333
चांग 356 6325
ढिगावा 10701 2,19,623
जुई 8028 1,75,942
खरक कलां 175 3465
लोहारू 5201 1,00,577
सिवानी 6536 1,41,756
तोशाम 7813 1,66,438