फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than one crore property tax came in NAP's treasury in four days

Bhiwani News: चार दिन में नप के खजाने में आया एक करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
More than one crore property tax came in NAP's treasury in four days
नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करवाने पहुंचे नागरिक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पिछले चार दिनों में नगर परिषद के खजाने में एक करोड़ से अधिक रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के जमा हुए हैं। वहीं अब तक 2.59 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। हालांकि करोड़ों रुपये का टैक्स अब भी बकाया है। जिसे जमा करवाने में शहरवासी जुटे हुए हैं। जो लोग प्रॉपर्टी का टैक्स जमा नहीं करवा पाए हैं वे बिना किसी विलंब शुल्क के 31 जनवरी तक नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करवा सकते हैं। अधिकांश टैक्स भुगतान करने वाले लोग सिर्फ प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटी और टैक्स भुगतान की रसीद में ज्यादा राशि दर्शाने की वजह से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करवाने के लिए अनेक लोग आए। इनमें से किसी की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटी मिली तो किसी की टैक्स भुगतान रसीद से ज्यादा राशि दर्शाने की वजह से भुगतान नहीं कर पा सकेें। इसमें किसी का नाम सही नहीं है तो किसी की संपत्ति का ब्योरा ही गलत दर्शाया हुआ है। इसकी वजह से वे चाह पर भी टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे। ऐसे लोग रोजाना नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। उन्हें चिंता है तो अगर वे टैक्स जमा नहीं करवा पाए तो कहीं उन्हें अतिरिक्त कर न अदा करना पड़ा। ऐसे में उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ये है प्रॉपर्टी टैक्स
300 वर्ग गज तक 50 पैसे प्रति वर्ग गज रुपये सालाना टैक्स है। 300 से 500 वर्ग गज पर दो रुपये प्रति वर्ग गज का टैक्स लग रहा है। हाउस टैक्स के अलावा कूड़ा उठान टैक्स व फायर टैक्स भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दायरे में रहने वाले जिन लोगों का टैक्स बकाया है वे नगर परिषद कार्यालय की टैक्स ब्रांच में अपना टैक्स जमा करवाएं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी है। शहरवासी टैक्स जमा करवाने के लिए अपनी प्रॉपर्टी आईडी और भुगतान की रसीद साथ लेकर आए ताकि समय पर टैक्स जमा हो सकें।
- प्रीति भवानी प्रताप, चेयरपर्सन, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed