फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 20 mm of rain fell in Loharu

Bhiwani News: लोहारू में हुई 20 मिमी से अधिक बारिश, फसलों को होगा फायदा

Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
More than 20 mm of rain fell in Loharu
लोहारू शहर में हुई बारिश में छाता लेकर जाता युवक। 
लोहारू। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार अल सुबह से ही लोहारू शहर और आसपास के इलाके में सावन जैसी झड़ी लगी रही। दिनभर सूर्य देव के दर्शन न होने से दिन के अधिकतम तापमान में भी करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम तक लोहारू में करीब 20 मिमी से अधिक बारिश मानी जा रही है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार यह बारिश रबी सीजन की गेहूं, सरसों, चना फसलों के लिए वरदान से कम नही है। बता दें कि दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा था तथा मौसम विभाग ने दो दिनों के दौरान बारिश की संभावना बताई थी। उसी के अनुरूप अल सुबह से आसपास के इलाके में बादलों की तेज गर्जना के साथ इलाके में दिन भर रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन के साथ ही इलाके में एकाएक ठंड बढ़ गई तथा बाजारों में भी लोगों का आवागमन काफी कम दिखाई दिया। बाजार दिनभर सूने दिखाई दिए। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। बारिश के मौसम के कारण दिन में कई बार घनघोर घटाओं ने इलाके को अपने आगोश में ले लिया तथा दिन में भी गौधूली जैसा नजारा दिखाई दिया। उधर उपमंडल के साथ लगते गांव पहाड़ी और नकीपुर में बारिश के साथ हल्की मात्रा में छोटे छोटे ओले भी गिरे। लोगों ने कहा कि यदि ओलावृष्टि हुई तो फसलों को काफी नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed